प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर शनिवार को सरोज चौराहा स्थित एक पैलेस में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक एवं टूलकिट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के पांच लाभार्थियों को लोन स्वीकृति कार सांकेतिक चेक दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 250 प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। यह भी पढ़ें- 215 लाभार्थि...