स्वरोजगार, कुटीर उद्योगों से खत्म होगी बेरोजगारी: विनोद मोहाने
कानपुर, मई 28 -- कानपुर। सेवा भारती उत्तर कानपुर के बैनर तले केशव भवन, संघ कार्यालय के भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में एक दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार को प्रेरित करना है। राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारती संयोजक स्वावलंबन विनोद मोहाने ने कहा कि स्वरोजगार एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर देश में बेरोजगारी को खत्म किया जा सकता है। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। विनोद ने कहा कि कुटीर उद्योगों से नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। वर्तमान में युवाओं को सिलाई, बुनाई, वाहन रिपेयरिंग, गृह उद्योग एवं अन्य कुटीर उद्योगों का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।परिवार का प्रत्येक सदस्य किसी न किसी स्वरोजगार से जुड़ जाए तो परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.