कानपुर, जून 20 -- कानपुर। स्वरूपनगर में रंजिश के चलते बाइकसवार आरोपितों ने युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपित भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू की। वहीं, घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 80 फिट रोड निवासी संजय कुमार के अनुसार, 18 जून को वह डीआई ऑफिस कैंपस में रहने वाले ससुर को खाना देने गए थे। लौटते वक्त अशोक नगर रोड पर दो बाइक में सवार पांच-छह युवकों ने उनकी बाइक के साथ बाइक लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाते युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो आरोपित मौके से भाग निकले। हालांकि, पूरा घटनाक्रम पास लगे कैमरे में कैद हो गया। परिजनों ने घायल क...