बोकारो, फरवरी 22 -- स्वरूपानंद परमहंस देव का आविर्भाव दिवस करगली, प्रतिनिधि। फुसरो के सुभाष नगर ओंकार पीठ आश्रम में स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव जी का आविर्भाव दिवस गुरु जयंती मनाया गया। शुक्रवार को रात्रि में गुरु उपासना और शनिवार सुबह में नगर भ्रमण गुरु भाइयों ने निकाला। इसके उपरांत अखंड संहिता पाठ व समवेत उपासना की गई। वहीं चास के तलगड़िया से आश्रम से गुरु भाई और गुरु बहनों ने सभी गुरु भाइयों व बहनों को गुरु दीक्षा दिया। वहीं दोपहर में महाप्रसाद को ग्रहण किया गया। ओंकार पीठ आश्रम के दीपक रवानी, सुबोध अन्ना, राजेंद्र रवानी, छोटू कुमार रवानी, उमेश रवानी, बैजनाथ रवानी, शुभम रवानी, दिव्यांश रवानी आदि सक्रिय रहे। 9. सुभाष नगर में अखंड संहिता पाठ करते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.