स्वरूपरानी के 19 सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस
प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। अस्पताल परिसर के आसपास स्थित सरकारी आवासों को खाली कराया जा रहा है। 21 सरकारी आवासों में से 19 में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। अस्पताल के विस्तार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि आवासों में रह रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक सरकारी आवासों का सर्वे कराया गया है, लेकिन फिलहाल पर्याप्त संख्या में आवास खाली नहीं मिले हैं। ऐसे में अन्य सरकारी आवासों की भी दोबारा जांच कराई जा रही है।प्रशासन अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सूची तैयार कर रहा है, जिनका तबादला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.