नई दिल्ली, मार्च 14 -- धुरंधर फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना का अहम किरदार था। फिल्म को लेकर लोगों के कई रिएक्शन आए हैं। कुछ को मूवी जबरदस्त लगी तो कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बताया। अब स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर ने धुरंधर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म बेहद हिंसक है और दावा किया कि इससे मुसलमानों और पाकिस्तान का चित्रण रूढ़ियों को बढ़ावा देता है।धुरंधर को लेकर क्या बोलीं स्वरा भास्कर स्वरा भास्कर की मां ने दरअसल, हाल ही में कारवान ए मोहब्बत शो में पहुंचीं जो यूट्यूब पर कहा, 'ये फिल्ममेकर्स हैं। मैं आपको धुरंधर का उदाहरण देती हूं जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ कमाए हैं। यह उदाहरण है एक ऐसे फिल्मकार की जो वैचारिक रूप से हिंदुत्व और हिंदुत्व की विचारधारा से प्रभावित है। एक ...