मैनपुरी, अप्रैल 24 -- कुरावली। नगर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर नगर पंचायत ईओ ने कर्मचारियों के साथ पैदल भ्रमण किया। चेतावनी दी कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शुक्रवार को नगर पंचायत ईओ संदीप कुमार ने जीटी रोड व सदर बाजार में पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान ईओ ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यह वह स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा। ईओ ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा व किसी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के चलते नगरवासी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सभी मार्गों के फुटपाथ कब्जा मुक्त कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.