बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। नगर की पिछड़ी व दलित बस्ती बारी मोहाल, दरी मोहाल और अहीर मोहल्ले में स्वयं सेवी छात्राओं ने शिविर लगाया। सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं ने प्रश्नों और संवाद के माध्यम से बस्ती के घरों में महिलाओं और बालिकाओं का सर्वेक्षण किया। इसमें यह बात सामने आई कि लगभग 50 प्रतिशत बालिकाएं स्कूल पढ़ने नहीं जातीं। मतदान व्यवहार पर बातचीत करने से पता चला कि मतदाता पहचान पत्र को लेकर बहुत सारी समस्याएं हैं। द्वितीय सत्र में संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता प्रो. जितेन्द्र कुमार, डॉ.मो.अफजल, डॉ.जयप्रकाश सिंह ने लोगों को जागरूक किया। सभासद कासिम रजा, पूर्व सभासद शब्बीर खान जुगनू आदि रहे। टोली नायक यशी द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.