बरेली, मार्च 26 -- अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत बुधवार को एक्साइट फाउंडेशन की ओर से स्वयं सेवा शिविर का आयोजन बरेली कॉलेज के एमएड सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें बुजुर्गों की सहायता, सेवा और समस्याओं को लेकर एनएसएस स्वयं सेवियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजिता सिंह तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान -भारतीय परिदृश्य वर्तमान चुनौतियों और युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में एम एड विभाग प्रभारी प्रो. प्रतिभा शर्मा ने सभी एनएसएस के छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर संस्था सदस्य एमएस यादव, संतोष कुमार मिश्रा, मोहित अग्रवाल, डॉ गौसिया, डॉ सारा बासु व डॉ नमिता गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.