रिषिकेष, जनवरी 5 -- ऋषिकेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर चल रहा है। जिसके तहत स्वयं सेवी विभिन्न सामाजिक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों में शिरकत कर रहे हैं। सोमवार को ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ। तत्पश्चात स्वयं सेवियों ने भद्रकाली माता मंदिर परिसर एवं चंद्रभागा नदी तट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद ढालवाला क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण एवं साक्षरता पर जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजे नेगी ने स्वयं सेवियों को नेत्र से बचाव, इसके लक्षण आदि की जानकारियां दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र किशोर गौड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.