काशीपुर, मार्च 11 -- जसपुर। बीएसवी कन्या डिग्री कॉलेज के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन ग्राम सूरजपुर में स्वयं सेवियों ने प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा की जानकारी दी। बुधवार को ग्राम सूरजपुर में स्वयंसेवी छात्राओं ने महिला, पुरुषों को अपना नाम लिखना, हस्ताक्षर करने सिखाए। इससे ग्रामीण महिलाएं काफी खुश दिखाई दीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता जोशी ने प्रौढ़ शिक्षा की महत्ता को समझाते हुए कहा कि देश की उन्नति के लिए पढ़ना जरूरी है। प्राचार्या अर्चना अग्रवाल ने भी कहा कि देश में अनेक प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खुले हुए हैं। इनका लाभ उठाना चाहिए। यहां रीता जोशी, डॉ. नीरज, डॉ. कुर्रतुल, पारुल शर्मा, शिवानी पुष्पक, लवप्रीत, श्वेता, आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.