बरेली, मार्च 31 -- वीरांगना रानी आवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। स्वयं सेवी छात्राओं ने औषधि वाटिका की साफ सफाई की। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनु महाजन ने छात्राओं को इन पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी दिलाया। छात्रों में हंसिका, दीपांशी, कोमल, प्रतिज्ञा व कल्पना समेत अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...