स्वयं सेवकों ने सशक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
सोनभद्र, सितम्बर 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वाधान में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया तथा सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान वरिष्ठ अध्यापिका डा अपर्णा त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। किसी भी समाज की समृद्धि का द्योतक उस राष्ट्र की सामाजिक समरसता और सद्भावना है। डॉ आनंद प्रिया सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। डा प्रभाकर लाल ने कहा कि समाज सेवा जीवन में सफलता का मंत्र है। इस मंत्र का पालन हर परिस्थिति में किया जाना हितकर है। इस मौके पर डा प्रदीप कुमार यादव, डा. छोटे लाल प्रसाद, डा विनोद कुमार पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.