काशीपुर, जनवरी 1 -- काशीपुर। राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के तत्वावधान में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को स्वयं सेवकों ने वार्ड 31 में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाल कर वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित डोर-टू-डोर घूम रहीं गाड़ियों में कूड़ा डालने का आह्वान किया। उधर, बौद्धिक सत्र के दौरान मुख्य वक्ता सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति समाज और देश को स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। शारीरिक, मानसिक और पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छता मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसे हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य एवं सफाई नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.