जौनपुर, जनवरी 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को नगर में देव दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। ईशान जायसवाल राम के नेतृत्व और धीरज कुमार पाटिल के संयोजन में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा स्वामी विवेकानंद तिराहे से प्रारंभ होकर समैसा गांव स्थित बाबा नन्कु दास कुटिया पर पहुंची। मुख्य वक्ता शिव नारायण और संयोजक ने युवाओं को संबोधित किया। नगर संघ चालक दिलीप और बाबा रामअचल दास महाराज ने युवाओं को देश, समाज और संस्कृति के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नगर कार्यवाह हनुमान अग्रहरि ने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के सौ वर्ष पर पंच परिवर्तन के माध्यम से जन-जन को जागरूक करना राष्ट्र धर्म है। कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, समरसता, पर्यावरण एवं नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर जागरूकता से भारत पुनः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.