बिजनौर, मार्च 31 -- हल्दौर। हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धूलिया महादेव मंदिर संस्थान परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद प्रार्थना, एकल गीत एवं अमृत वचन प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ बैंड-बाजे की धुन पर नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन किया। संचलन के दौरान नगर के कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठन की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।मुख्य वक्ता जिला शारीरिक शिक्षा प्रमुख सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में हिंदू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति में नवचेतना और नई शुरुआत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.