हाथरस, अगस्त 9 -- हाथरस। वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है। युवा कार्यकर्ताओं को उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिये। संघ की शताब्दी वर्ष तक की गौरवशाली यात्रा में संघ के स्वयंसेवको ने स्वयं को समर्पित किया। संघ के प्रारम्भ में समाज की उपेक्षा ,मध्यकाल में विरोध को सहा लेकिन हिन्दू समाज संगठित रहे और भारत माता की विश्व में जय जयकार हो इस लक्ष्य को लेकर संघ निरन्त आगे बढ़ता रहा। उक्त बाते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय सह संयोजक राकेश जैन ने कही। रामबाग इंटर कॉलेज में आयोजित वरिष्ठ स्वयंसेवको के साथ सुख दुख पर चर्चा विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहीं। गोष्ठी का शुभारंभ वंदेमातरम के समूहिक गान से हुआ। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश एवं अध्यक्ष नरेश वर्मा ने मंचासीन अतिथियों पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारती...