काशीपुर, जनवरी 7 -- काशीपुर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा इकाई की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों ने अभियान चलाकर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई का कार्य किया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी कमलेश ऐरी ने साइबर अपराधियों की ओर से ठगी करने के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों को बताते हुए उनसे बचाव की जानकारी दी। शिक्षक प्रभाकर दुबे ने विद्यार्थियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के महत्व और उससे संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.