स्वयं सुरक्षा अभियान के कार्यकर्ताओं ने कारगिल योद्धाओं को किया याद
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- पंतनगर। कारगिल विजय शौर्य दिवस पर स्वयं सुरक्षा अभियान के कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। विश्वविद्यालय के शहीद चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कर्नल गोकरानंद, सूबेदार खड़क सिंह कार्की, हीरा सिंह और मान सिंह ने कारगिल युद्ध के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, डॉ. विश्वनाथ, रवि कुशवाहा, डीएन यादव, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, डॉ. एके उपाध्याय, पूनम त्रिपाठी, केपी सिंह, पूर्व सैनिक विनोद भट्ट और ठाकुर सिंह टाकुली ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम, अटूट संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.