गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नए वित्तीय वर्ष में स्वयं सहायता समूहों से 67 हजार महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इनमें से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विकास विभाग ने 15 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किए जा रहे है। अब इसके लिए जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग नए वित्त वर्ष में 6700 स्वयं सहायता समूह बनाएगा, जिसमें प्रत्येक समूह में 10 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। यह महिलाएं समूह के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री के साथ सजावट के सामान बनाकर स्थानीय बाजारों में बेचेंगी। विभाग को शासन से नए वित्तीय वर्ष में जिले से 10 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिला है।वहीं, अब स्वयं सहायता समू...