बरेली, फरवरी 26 -- नवाबगंज। स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली एक महिला से युवती ने 1.25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना नवाबगंज के गांव हरदुआ किफायतुल्ला निवासी प्रवेश ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह में काम करती है और गांव गांव जाकर समूह बनाती है। उन्होंने बताया कि ईध जागीर निवासी गौरी भी समूह बनाने का काम करती है। कुछ समय पहले गौरी के समूह का 1.25 लाख रुपये गलती से प्रवेश के समूह में आ गया। जिस पर ब्लॉक कर्मचारियों ने प्रवेश से रुपये गौरी के खाते में वापस करने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान गौरी की भतीजी किरन, प्रवेश के पास आई और प्रवेश से 1.25 लाख रुपये अपनी बुआ गौरी को देने की बात कहकर ले गई। प्रवेश ने किरन को रुपये दे दिए। जब प्रवेश ने गौरी से रुपये मिलने की बात पूछी तो उसन...