कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने विकास खण्ड मंझनपुर की ग्राम पचांयत पिपरकुंडी में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की गतिविधियां का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि महिमा महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियां 15 हजार पानीपुरी बनाकर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ग्राम पंचायत में कुल 22 समूह गठित है। 18 समूहों को स्टार्टअप एवं आरएफ फंड प्राप्त हो चुका है। 12 समूहो को सामुदायिक निवेश निधि, 16 समूहों को सीसीएल की धनराशि प्राप्त हुई है। महिमा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पानी पूड़ी (गोल गप्पे) का व्यापक पैमाने पर तैयार कर बिक्री किया जा रहा है। दीदीयों द्वारा बताया गया कि एक दिन में लगभग 15 हजार पीस की बिक्री हो रही है, जिसमें ...