सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- शिवहर। नाबार्ड द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति बैठक आरसेटी में आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर स्वयं सहायता समूहों की वर्तमान स्थिति, अवसरों तथा चुनौतियों पर सार्थक चर्चा करना और बैंक अधिकारियों को वित्तीय सहायता के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण पर ध्यान केंद्रित किया गया। नाबार्ड के डीडीएम सतीश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को संस्था के कार्यकलापों और समूहों के साथ इसके सुदृढ़ संबंधों की जानकारी दी। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम, आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम, ग्रामीण हाट, ग्रामीण मार्ट, मोबाइल वैन, प्रदर्शनी एवं मेले तथा मॉल...