स्वयं सहायता समूह गठन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रयागराज
प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए गए अभियान में स्वयं सहायता समूहों के गठन के मामले में प्रयागराज प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। पांच से 20 अगस्त तक चले विशेष अभियान के दौरान जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 1,759 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। इन समूहों से 23,559 महिलाओं को जोड़ा गया है। समूहों के गठन से महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत जिले में अभियान चलाकर गांव-गांव महिलाओं को समूहों से जोड़ने का काम किया गया। आंकड़ों के अनुसार बहराइच प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वहां 2,348 नए स्वयं सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.