नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराने की पहल करने जा रहा है। इसके लिए बस स्टैंड, सरकारी परिसरों और मेलों में आउटलेट खोलने के लिए स्वयं सहायता समूह को दुकानें उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में करीब 1,800 से स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो अचार, पापड़, साबुन, मसाले समेत अन्य उत्पाद तैयार करते हैं। इन उत्पादों को उचित बाजार व दाम दिलाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन यह कदम उठाने जा रहा है। हाल ही में दादरी के बढ़पुरा गांव के एक समूह ने अचार बेचने के लिए नोएडा रोडवेज बस स्टैंड पर दुकान उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी ने नोएडा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है। जिला विकास अधिकारी शिव प...