स्वयं सहायता समूह के गठन से महिलाएं बन रही हैं सशक्त
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के बेला ग्रामसभा में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की पट्टी शाखा की ओर से महिला जागरूकता और सशक्तीकरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लाभ बताए गए। बैंक की विभिन्न बचत व ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक प्रबंधक (ऋण) अनूप बरनवाल ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की। शाखा प्रबंधक विकास द्विवेदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैंक से एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से महिलाओं को स्वयं का कार्य शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान शुभम पाठक, प्रभाकर, समूह सखी पुष्पा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.