स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही तिरंगा
हापुड़, अगस्त 12 -- आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। डीएम ने सभी विभागों को तिरंगा बांटने के निर्देश दिए है, ऐसे में सीडीओ ने तिरंगा बनाने का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा बनाने का जिम्मा सौंपा है, ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकें। बीडीओ हापुड़ सुधीर कुमार यादव ने बताया कि इस बार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने का काम करेंगी। ऐसे में हापुड़ ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 12 हजार तिरंगा बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा धौलाना ब्लॉक को 8 हजार तिरंहा बनाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य 13 अगस्त तक पूरी करना है, इसके बाद यह तिरंगा विभागों को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर सुशील कुमार खारी, गुरविंदर सिंह, विनोद कुमार, सरनाम सिंह, रविन्द्र आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.