स्वयं सहायता समूह की दुकानों पर अवैध कब्जे का आरोप
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। पूर्णिया सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूहों को आवंटित दुकानों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व लॉटरी के माध्यम से 101 में से 98 दुकानें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को आवंटित की गई थीं। दुकानों के संचालन के लिए लाभार्थियों को बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया गया था। बताया जाता है कि कुछ समूहों ने दुकानें संचालित करने के बजाय उन्हें किराये पर दे दिया। इस मामले की जांच के लिए जिला स्तर से कई बार निर्देश जारी हुए और प्रखंड स्तरीय टीम भी गठित की गई, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। ताजा मामला दुकान संख्या 65 और 71 से जुड़ा है। दुकान संख्या 65 उन्नत स्वयं सहायता समूह, रामपुर तथा दुकान संख्या 71 जय गुरु स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.