फतेहपुर, जनवरी 20 -- खागा। ऐरायां ब्लॉक परिसर में मंगलवार को एनआरएलएम उपायुक्त ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को सशक्त करने का सशक्त माध्यम हैं और इसके माध्यम से हर गांव तक आजीविका के अवसर पहुंचाए जाने चाहिए। एनआरएलएम उपायुक्त मुकेश पटेल ने सचिवों को निर्देश दिए कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक गांव में कम से कम एक स्वयं सहायता समूह का गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि समूहों के गठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। इसके लिए समूह की नियमित बैठक, बचत की आदत, पारदर्शी लेनदेन, समय पर ऋण वसूली और सटीक लेखा जोखा जैसे बुनियादी नियमों का पालन जरूरी है। उपायुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.