पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- पिथौरागढ़। सीमांत की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों से आजीविका अर्जित करने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत कनालीछीना और डीडीहाट ब्लॉक के सात गांवों से कुल 18 महिलाओं को ऐंचोली नारायणी स्वयं सहायता समूह और बालाकोट स्थित महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारिता का भ्रमण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने जाना कि स्वयं सहायता समूहों अपने आजीविका कार्यों की शुरुआत किस प्रकार की, और शुरुआती दौर में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। समूहों के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह आपसी समन्वय, मेहनत और सामूहिक प्रयासों के बल पर उन्होंने कठिनाइयों को पार करते हुए अपने कार्यों को सफल बनाया। भ्रमण के दौरान महिलाओं ने समूह संचालन, आय के स्रोत विकसि...