हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। सात लाख महिलाओं को आजीविका मिशन महिला समूहों से जोड़ने के लिए चल रहे अभियान के क्रम में जनपद की सभी बैंक शाखाओं में विशेष कैंप लगाए गए। कैंप में स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल (क्रेडिट कैश लिमिट) सुविधा प्रदान करने की औपचारिकताएं पूरी की गईं। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया विशेष कैंप के माध्यम से कुल 372 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा बैंक शाखाओं में उपस्थित होकर अपना केवाईसी कार्य पूर्ण कराया गया। बैंकों द्वारा प्रति स्वयं सहायता समूह को छह लाख तक का क्रेडिट लिंकेज ऋण उपलब्ध कराया गया। सीडीओ ने बताया समूहों की 10 लाख रुपये तक की लिमिट बढ़ाए जाने का प्रावधान है। इस ऋण सुविधा से समूहों को स्वरोजगार, लघु उद्योग तथा आजीविका संवर्धन के लिए आर्थिक मजबूती मिलेगी। सीडीओ ने बताया कैम्प की प्रगति सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.