फरीदाबाद, जुलाई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वयं सहायता समूहों को ग्राम पंचायत की शमलात भूमि पर डेयरी स्थापित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) से पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को ग्राम पंचायत की 500 वर्ग गज तक भूमि पांच वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर दी जाएगी। जिला उपायुक्त इस संबंध में सक्षम अधिकारी होंगे। डेयरी का संचालन संतोषजनक पाए जाने पर पट्टे की अवधि तीन वर्ष तक और बढ़ाई जा सकेगी। यदि एक से अधिक स्वयं सहायता समूह आवेदन करेंगे तो ग्राम स्तरीय समिति लॉटरी के माध्यम से पात्र समूह का चयन करेगी। योजना का लाभ केवल उन्हीं समूहों को मिलेगा जो एचएसआरएलएम से पंजीकृत हों, कम से कम एक वर्ष से सक्रिय ...