स्वयं सहायता समूहों की हुई प्रगति की समीक्षा
कन्नौज, सितम्बर 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बैंक सखी, सक्रिय विद्युत सखी एवं एफएलसीआरपी (एफएलसीआरपी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने समूहों की प्रगति, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान प्रत्येक बैंक सखी से उनके क्षेत्र में खोले गए बचत खातों और स्वीकृत किए गए सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) की जानकारी ली गई। वहीं सक्रिय विद्युत सखियों से ग्रामीणों के जमा कराए गए बिजली बिलों का विवरण प्राप्त किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को समय पर बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्वयं सहायता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.