स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को किया सम्मानित
विकासनगर, सितम्बर 28 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के बालाजी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (रीप) के मानक सिद्ध कार्यक्रम का आयोजन कारबारी में किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके आजीविका और स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली गई। इस दौरान बेहतर काम कर रही समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार मजबूत होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आरती नैनवाल, फेडरेशन अध्यक्ष दीपा बछेती, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम सक्सैना, कोषाध्यक्ष उषा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.