दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप लनामिवि स्वयं-मूक्स को अंगीकार करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय है। यह शिक्षा विभाग, भारत सरकार का फ्री ऑनलाइन कोर्सेज का ओपन प्लेटफार्म है। अब कोई भी छात्र-छात्रा वर्ग अध्ययन के अतिरिक्त मूक्स के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन का लाभ ले सकते हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ये बातें कही। जुबली हॉल में बुधवार को आयोजित बैठक में अपने अभिभाषण में कुलपति प्रो. चौधरी ने बताया कि राज्यपाल सचिवालय, लोक भवन एवं राज्य के शिक्षा विभाग का निरंतर प्रयास और निर्देश है कि राज्य के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में सभी कार्यालयी कार्य समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही संपादित किये जाएं। इस दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.