स्वयं प्राकट्य राधारमण लाल जू का हुआ महाभिषेक
मथुरा, सितम्बर 5 -- कान्हा की नगरी में ब्रज के लाडले के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। देवकीनंदन के 5253 वें धरा अवतरण के उत्सव का साक्षी बनने के लिए देश भर से लाखो श्रद्धालुओं का सैलाब तीर्थनगरी में उमड़ पड़ा हैं। धार्मिक नगरी वृंदावन में ज्योतिषीय गणनानुसार शुक्रवार को जन्मोत्सव मनाया गया। तीर्थनगरी में इस महामहोत्सव की की छटा ही निराली है। ब्रजवासी अपने लाडले का जन्मोत्सव अलग ही अंदाज में मनाते हैं। यहां के मंदिरों में प्रातः बेला से ही उत्सव की धूम शुरू हो जाती है। नगर के सप्त देवालयों के रूप मे प्रसिद्ध राधारमण मंदिर में स्वयं प्राकट्य राधारमण लाल जू का महाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की सेवायत गोस्वामीजनों द्वारा सवा मन गौदुग्ध के साथ दधि, घृत, मधु, शर्करा, पवित्र नदियों का जल, सुगंधित इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.