स्वयं पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई
गोरखपुर, जुलाई 26 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने यूजी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों से अपील की है कि स्वयं पोर्टल पर संचालित एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एईसी) एवं स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसईसी) के जिन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित है, वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना नामांकन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। स्वयं नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि यूजी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए संचालित अनेक एईसी एवं एसईसी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। बताया कि स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसईसी) के तहत फाइनेंशियल अकाउंटिंग, सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट, फूड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी तथा एंटरप्रेन्योरशिप एंड आईपी स्ट्रेटेजी जैसे पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.