गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वयं पाठ्यक्रमों के अंतर्गत पंजीकरण से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए विवि प्रशासन ने एक और मौका दिया है। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री का स्वयं प्लेटफॉर्म से अध्ययन करें तथा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एंड सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हों। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय संबंधित कोर्स का चयन अनिवार्य रूप से करना होगा। विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्वयं पोर्टल पर जनवरी सेमेस्टर में अब तक 1,08,683 से अधिक नामांकन दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 98,017 से अधिक यूनिक यूजर्स सक्रिय रूप से जुड़े हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल एक बार प्रदान किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.