दरभंगा, अगस्त 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तत्वावधान में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा में श्वास रोग : कारण, निदान एवं निवारण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के सांख्य योग विभागाध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय नाथ तिवारी ने कहा कि हमारी इंद्रियां इतनी स्वस्थ हों कि हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें, हमारे शरीर में अग्नि का स्वरूप समान हो। उन्होंने स्वस्थ जीवन के आधार के अंतर्गत आहार, विहार, निद्रा, ब्रह्मचर्य एवं दिनचर्या को समान रूप से बनाए रखने की बात कही। आधुनिक एवं प्राचीन विज्ञान द्वारा शारीरिक जांच की विधि या उपचार के बारे में भी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...