वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज को स्वयं-एनपीटीईएल लोकल चैप्टर के रूप में आधिकारिक मान्यता मिल गई है। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, अब छात्र-छात्राएं स्वयं और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धित अधिगम कार्यक्रम (एनपीटीईएल) मंच पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का लाभ ले सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों का संचालन देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, विशेषकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सहित अन्य अग्रणी शिक्षण संस्थाओं के अनुभवी प्राध्यापक करते हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, उद्योगोन्मुख एवं रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। लोकल चैप्टर के प्रभावी संचालन के लिए...