आदित्यपुर, मई 27 -- आदित्यपुर। क्षेत्र में निःशुल्क जल वितरण करने वाली सामाजिक संस्था प्रवीण सेवा संस्थान को लेकर उठे विवाद पर वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने संस्था का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि संस्था जल वितरण जनसेवा का कार्य करती है। इसे गलत तरीके से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। बताया गया कि बीते दिनों कुछ लोगों और कुछ न्यूज पोर्टलों ने एनएनबी कंपनी से संस्था को मिले पानी टैंकर को लेकर वीडियो जारी करते हुए पानी चोरी का आरोप लगाया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड समेत कई इलाकों में जल संकट की स्थिति बनी रहती है। नगर निगम प्रयास कर रहा है, लेकिन सभी घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संस्था की ओर से विभिन्न वार्डों में निःशुल्क पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे ल...