नैनीताल, मार्च 28 -- बेतालघाट। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी डिग्री कॉलेज बेतालघाट की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। स्वयंसेवी छात्राओं ने चापड़ में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन व्यायाम और ईश वंदना से हुई। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने की। यहां मुख्य वक्ता संजय शर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. इप्सिता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडे, डॉ. तरुण कुमार आर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...