बांदा, मार्च 9 -- बांदा संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के तहत शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के नेतृत्व में छात्राओं को स्क्रीन में हक़ मूवी एबीपीवी प्रभारी महिला प्रकोष्ठ आयुषी के सौजन्य से दिखाई गई। स्वयं सेवी छात्राओं को उनके आत्मसम्मान की रक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डा.सबीहा रहमानी ने कहा कि हमें इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि आत्मनिर्भरता ही हमारी पहली कुंजी है। इस दौरान डा. सबीहा रहमानी, डा.जयंती सिंह, डा.रामनरेश पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.