रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आदर्श कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के अंतर्गत सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत, भजन और लोकनृत्य पेश किया। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राय, विद्यालय की आचार्य ज्योति रानी और कार्यालय प्रबंधक शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत, प्रेरणा गीत और भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संचालन स्वयंसेवी यजुराज भैया ने किया। कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.