अल्मोड़ा, मार्च 29 -- एसएसजे के एनएसएस स्वयंसेवियों ने डीएम से मुलाकात की। सर्वे के बाद नाई गांव की समस्याओं के बारे में डीएम को अवगत कराया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य, परिवहन सुविधाएं देने की मांग की। डीएम से मिले स्वयंसेवकों ने कहा कि नाई गांव में डॉ. डीएस धामी, डॉ. प्रेमा खाती व इं. रवींद्र नाथ पाठक की देखरेख में सर्वे किया गया था। इस सर्वे के दौरान ग्रामीणों को हो रही समस्याओं के बारे में भी पता लगाया गया। बताया कि गांव के लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में अस्पताल की सुविधा नहीं है। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए किलोमीटरों की दौड़ लगानी पड़ती है। साथ ही कहा कि गांव में सड़क तो है, लेकिन परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए सकारात्मक कदम उठाने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.