अल्मोड़ा, मार्च 22 -- पीजी कालेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर खिरखेत इंटर कालेज में चला। शिविर में स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के साथ ही दिव्यांग सशक्तिकरण अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी। पारंपरिक नौलों, धारों की सफाई की गई। इस दौरान डा. बबिता कांडपाल, डा. सत्यमित्र, डा. रेखा भट्ट, हेमेंद्र नेगी, सुचेतना संस्था की दीपा आर्या आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...