स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर जुटाए साक्षरता के आंकड़े
नैनीताल, मार्च 24 -- बेतालघाट। राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों ने ग्राम रोपा पहुंचकर साक्षरता से जुड़े आंकड़ों जुटाए। इसकी शुरुआत सुबह व्यायाम व ईश वंदना से हुई। दोपहर में आयोजित बौद्धिक सत्र में सीएचसी बेतालघाट के स्टाफ नर्स जेम्स विवेक ने 'महिला स्वास्थ्य' विषय पर जानकारी दी। उन्होंने टीबी, स्तन कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। बीएचडब्ल्यू कविता ने मासिक धर्म से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। यहां डॉ. दीपक, डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. निर्मला, कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडे, स्वयंसेवी छाया पंत, बबीता करगेती, निशा, पूजा, निकिता, हिमानी, ममता, सरोजनी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.