काशीपुर, मार्च 15 -- जसपुर। राकउमाविधरमपुर में लगे आरएलएसएम डिग्री कॉलेज के एनएसएस सात दिवसीय कैंप के पांचवे दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने गांव का भ्रमण कर पशुपालन, आर्थिक विकास और साक्षरता पर चर्चा की । साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति गीत, नाटक,भाषण प्रस्तुत कर समाज सेवा और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। यहां विनय चौहान, डॉ.भुवनेश कुमारी, सुभाष चंद्र, गीता, शिवानी चौहान, रिंकी चौहान, प्रीति वर्मा, विशाखा, अंकित कुमार, सेजल दीपक चौहान, अंशिका, यशिका, आशू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.