अल्मोड़ा, मार्च 24 -- राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के एनएसएस शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवियों को कुमाऊं विवि से आए योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने सरकार की आली में जाकर लोगों को स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, नशामुक्ति आदि के लिए जागरूक किया। साथ ही गांव में सर्वे भी किया। बौद्धिक सत्र में बैंक के विशेषज्ञों ने बचत योजनाओं और बीमा की जानकारी दी। साथ ही क्विज व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.