काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। राधेहरि राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सोवार को स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों में डिजिटल अवेयरनेस की स्थिति जानने के लिए सर्वे किया। राजकीय उच्च आदर्श प्राथमिक विद्यालय कताई मिल में राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजन से आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन दिनभर के कार्य की रूपरेखा तैयार की गई। उसके बाद स्वयंसेवी कचनाल गुसाईं तक लक्ष्य गीत गाते हुए पहुंचे। बौद्धिक सत्र में डॉ. प्रशांत सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। यहां डॉ. आदित्य, डॉ.अनुराग अग्रवाल, आरसी कश्यप, डॉ. पवन देवी, आकांक्षा, गुरमीत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.